वाराणसी। पहड़िया में व्यापारी की हत्या को लेकर गुरुवार को सैकड़ों व्यापारी डीएम सुरेंद्र सिंह व एसएसपी आनंद कुलकर्णी से राइफ ल क्लब में मुलाकात की। इस दौरान जिले में लगातार हो रहे अपराध, लूट व हत्या की घटनाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस पर डीएम और एसएसपी ने जल्द ही वारदात का पटाक्षेप करने का आश्वासन दिया।
महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी के मुख्य संरक्षक आरके चौधरी के डीएम के समक्ष व्यापारियों पर लगातार हो रहे हमले, हत्या व लूट का मुद्दा उठाया। पीएम का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद अपराधियों में पुलिस का डर खत्म होता दिख रहा है। संस्था के अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा ने बढ़ते अपराध पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नियंत्रण नहीं किया गया तो व्यापारी वाराणसी बंद को मजबूर होंगे। संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने 22 जुलाई को हुई घटना के विरोध में तीन दिन के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने, माल की बरामदगी व व्यापारी के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने तथा व्यापारी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए उठाएं जरूरी कदम
महामंत्री अशोक जायसवाल ने पश्चिम यूपी की तर्ज पर पूर्वी यूपी में भी अपराधियों को जेल में या प्रदेश से बाहर भेजने की व्यवस्था का मुद्दा उठाया। व्यापारी राजकुमार शर्मा ने भी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा राजेश भाटिया, नीरज पारिख, विपिन अग्रवाल, घनश्याम जायसवाल, गोकुल शर्मा, घनश्याम मिश्र, डॉ. निर्मल सिंह, पंकज अग्रवाल, रवि सराफ , संजय साहू, रजनीश कनोजिया, मनीष गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह, राहुल गुप्ता, सुजीत गुप्ता, राहुल मेहता, सोमनाथ विश्वकर्मा, आनंद सोनकर, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप चौबे, मनीष चौबे, भगवानदास जायसवाल, दिलीप तुलस्यानी, हृदय गुप्ता, राकेश जैन, अनिल सेठ, डॉ. अंजनी मिश्रा, विकास यादव, अविलेश वर्मा, वेदप्रकाश अग्रवाल, विनय गुप्ता, विशाल अग्रवाल, मेहर सहाय, विनय यादव, मृत्युंजय सोनकर, किशन सेठ, अशोक चौरसिया, भोलानाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
स्मार्ट सिटी के तहत कोने-कोने में लगेंगे कमरे
- डीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस घटना का जल्द खुलासा करने में लगा है। उन्होंने आगे कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम ने कहा कि परिवार को मुआवजा देने व पत्नी को सरकार नौकरी के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। एसएसपी ने व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए यह स्वीकार किया कि पिछले कुछ दिनों से अपराध में वृद्धि हुई है। उन्होंने शीघ्र ही युवा व्यापारी के हत्यारोपियों की गिरफ्तार करने की बात कही।
फोटो...
अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर दिया धरना
वाराणसी। पहड़िया में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में गुरुवार को अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। व्यापारियाें ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी करने और उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे थे। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अग्रहरि, कैलाश अग्रहरि, शंभू नाथ अग्रहरि, सत्य प्रकाश, अशोक अग्रहरि, अनूप अग्रहरि, हरे किशन, बबलू, ऊषा, सुनीता, रेनू, रामकुमार, अभिषेक, प्रमोद, मनोज आदि मौजूद रहे।