फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पद्मभूषण डॉ. रामबदन और पद्मश्री डॉ. अशोक ने किया आईसार्क का भ्रमण

विज्ञापन
इरी के आईसार्क में शोध की गतिविधियों अवलोकन करते पद्मभूषण राम बदन सिंह और डॉ. अशोक कुमार सिंह ।
विज्ञापन
वाराणसी। इरी के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) का बृहस्पतिवार को पद्मभूषण डॉ. रामबदन सिंह और पद्मश्री डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भ्रमण किया। उन्होंने संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान कार्यक्रमों, नवीन तकनीकी पहलों, वैज्ञानिक गतिविधियों और किसानों के हित में किए जा रहे अनुसंधान का अवलोकन किया। कहा कि आइसार्क में हो रहे वैज्ञानिक कार्यों की गुणवत्ता, अनुसंधान विज्ञान और समाज के लिए प्रभावशाली हैं। यह उत्तर प्रदेश एवं दक्षिण एशिया में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। आइसार्क के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके कृषि अनुसंधान, नीति संवाद और किसानों के लिए विज्ञान आधारित समाधानों को सुदृढ़ करने में किए अहम योगदान की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें