फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद: पंद्रह दिन बाकी, खरीद 50 फीसदी भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रशासन की तमाम कोशिश के बाद भी धान खरीद लक्ष्य के 50 फीसदी भी नहीं हो पाई है। पखवाड़े भर और खरीद होनी है। लगता नहीं कि इतने समय में लक्ष्य पूरा हो पाएगा। किसानों के कम आने की वजह से एजेंसियां क्रय केंद्रों को समेटने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद की शुरुआत नवंबर में हुई। इस साल जिले में 66 हजार टन धान की खरीद की जानी थी। इसमें से 32 हजार 500 टन ही खरीद हो पाई है। किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो इसलिए 52 क्रय केंद्रों को खोला गया था। धान की बिक्री की शुरुआत से ही धीमी गति से रही। सीजन के अंत तक लक्ष्य की आधी खरीद भी नहीं हो पाई है। इसमें से भी ज्यादातर खरीद केवल औराई, भदोही और गोपीगंज के क्रय केंद्रों पर हुई है। 20 हजार टन अनाज की खरीद इन्हीं तीन केंद्रों पर हुई है। शेष 49 केंद्रों पर महज 12500 टन की ही खरीद हो सकी है। खरीद 29 फरवरी तक ही होनी है लेकिन अब तक ज्यादातर किसान धान बेच चुके हैं। इससे विपणन, पीसीएफ और सहकारी समिति को छोड़कर अन्य एजेंसिया खुद को समेटने लगी हैं। इस साल मिल मालिकों की मिलीभगत से धान खरीद में गोलमाल का मामला भी प्रकाश में आया था। इस सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार आढ़तियों ने गांव-गांव जाकर किसानों से धान की खरीद की। इसके चलते कम किसान क्रय केंद्रों पर पहुंचे।


15 मार्च से गेहूं खरीद, धान पंजीयन किसान भी पाएंगे लाभ
ज्ञानपुर। रबी सीजन की प्रमुख गेहूं फसल की बिक्री करने वाले किसानों को अबकी बार पिछले वर्ष की अपेक्षा जहां 150 रुपये अधिक मूल्य हासिल होगा। कारण है कि जहां गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा है तो वहीं सबसे बड़ी राहत यह होगी कि धान खरीद के अभियान में क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के लिए पंजीयन कराए किसानों को गेहूं उपज की बिक्री के लिए पंजीकरण नहीं कराना होगा। पिछले वर्ष 2125 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य तय था। इस बार 2275 रुपये क्विंटल तय किया गया है। ऐसे में किसानों को 150 रुपये अधिक मूल्य हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन

-
कैसे कराएं किसान पंजीयन
- किसान किसी भी जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा अपने मोबाइल फोन से मोबाइल एप के जरिए खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट गवर्नमेंट डाट इन पर आनलाइन पंजीकरण-नवीकरण करा सकते हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीद में पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण नहीं कराना है। पंजीकरण का मात्र नवीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें