फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुल्लनपुर पीएसी की टीम का वॉलीबाल और हैंडबाल में रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में रविवार को 24वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन हैंडबाल प्रतियोगिता में पीएसी की 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर की टीम ने प्रयागराज के नैनी की 42वीं वाहिनी को 04-01 से हराया।
विज्ञापन

पूर्वी जोन अंतर वाहिनी बास्केटबाल, वॉलीबाल और हैंडबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन 36वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक सुभाष चंद्र शाक्य ने शनिवार को किया था। वॉलीबाल के पहले मैच में पीएसी की 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर की टीम ने 39वीं वाहिनी मिर्जापुर को हराया। अन्य मैचों में पीएसी की 48वीं वाहिनी सोनभद्र ने प्रयागराज स्थित चौथी वाहिनी और प्रयागराज के नैनी स्थित 42वीं वाहिनी ने कानपुर की 37वीं वाहिनी पर जीत दर्ज की। इस दौरान उप सेनानायक राकेश कुमार सिंह, 34वीं वाहिनी के उप सेनानायक सौरभ समीर, सैन्य सहायक अनिल कुमार, शिविर पाल धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें