फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में तैनात होगी पीएसी, मुख्य सचिव और राज्यपाल को लिखा जाएगा पत्र

Mon, 14 Jan 2019 12:29 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आए दिन हो रहे छात्रों के हंगामे व उससे बाधित हो रही पढ़ाई को लेकर अब प्राक्टोरियल बोर्ड सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इसके लिए परिसर में पीएसी तैनाती की योजना है। पीएसी को लेकर राज्यपाल व मुख्य सचिव को पत्र भी लिखेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री, आचार्य सहित संस्कृत और ज्योतिष आदि की पढ़ाई के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय प्रसिद्ध है, लेकिन कुछ दिनों से परिसर में अवांछनीय तत्वों द्वारा लगातार कराए जा रहे धरना, प्रदर्शन, आंदोलन से परिसर का शैक्षणिक माहौल खराब हो गया है। कभी वह कुलपति को हटाने की मांग करते हैं तो कभी मनमर्जी की व्यवस्थाओं को लागू कराने के लिए आंदोलन करते हैं।

इसमें कुछ परिसर के कर्मचारियों द्वारा भी छात्रों की समस्याओं को दूर करने की बजाय समस्याएं पैदा करते हैं। इससे परिसर का पूरा माहौल खराब रहता है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए परिसर में अब पीएसी तैनात करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बोर्ड में इस व्यवस्था को पास करके मुख्य सचिव को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि परिसर में पीएसी की एक टुकड़ी रहती है, लेकिन वह ज्ञानवापी की सुरक्षा में लगी हुई है। यह तैनाती परिसर के लिए कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें