फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को भा रही पबजी वाली पिचकारी, बाजारों में छाए सियासी और फिल्मी किरदार

Tue, 03 Mar 2020 11:30 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
होली के लिए सजा बाजार।
विज्ञापन

इस बार होली में मोदी, योगी ही नहीं पबजी वाली पिचकारी भी जमकर धमाल मचाएगी। होली को देखते हुए बाजार में नई वैरायटी आनी शुरू हो गई है। इसमें मोदी, योगी, बाहुबली के अलावा लोगों का पसंदीदा मोबाइल गेम पबजी थीम पर भी कई सारे आइटम आ गए हैं।

विज्ञापन

 

10 मार्च को होली खेली जाएगी। ऐसे में हर बार की तरह बाजार होली के रंग में रंगने लगा है। ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन बाजार में नई वैरायटी आनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रेशर चलित पिचकारियों की मांग ज्यादा है। वहीं परंपरागत पिचकारियां भी दुकानदारों ने सजाई है।

थोक बाजार नई सड़क, हड़हा सराय में पिचकारियों की खेप पहुंच रही है। प्रेशर वाली पिचकारियों में 50 से 800 रुपये तक वाली इन पिचकारियों में रंग भरने की क्षमता ज्यादा होती है और मेहनत भी कम लगती है। वहीं परंपरागत पिचकारियां भी नए कलेवर के साथ पेश की गई हैं, इनकी रेंज 20 से लेकर 150 रुपये तक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सजी हैं गुलाल की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

सियासी गलियारे से फिल्मी किरदारों तक

थोक विक्रेता अश्वनी गुप्ता का कहना है कि मौके को भुनाने के लिए हर साल नई वैरायटी दस्तक देती है। वहीं, कुछ दोहराई भी जाती हैं। जैसे इस समय पबजी गेम थीम पर कंपनियों ने अलग-अलग पिचकारी निकाली है। पिछली साल की तरह मोदी पिचकारी और योगी पिचकारी भी आई है। वहीं कुछ दुकानों पर कार्टून कैरेक्टर और फिल्मी किरदारों वाली पिचकारियां भी आई हैं।

टोपियां और मुखौटे भी खास

होली पर हर बार कुछ नया रंग नजर आता है। होली में कुछ अलग दिखने के साथ ही चेहरे को रंग से बचाने के लिए अलग-अलग मुखौटे भी इस्तेमाल किए जाते हैं। बाजारों में भूत, राक्षस, डोरेमॉन, मोटू पतलू वाले मुखौटे के साथ मलिंगा हेयर स्टाइल व राजस्थान की पारंपरिक पगड़ी भी काफी डिमांड में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें