फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कुत्ते से कटवाने के आरोप में मालिक पर मुकदमा, लोगों के ट्वीट के बाद हरकत में आई पुलिस

Wed, 14 Dec 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतगर्त कोहासी गांव के कई लोगों ने ट्वीट कर कुत्ते से कटवाने की शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहासी गांव में कुत्ता से कटवाने के आरोप में मालिक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लोगों की शिकायत पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोहासी गांव निवासी कमलेश पटेल ने विदेशी नस्ल का कुत्ता पाल रखा है।

विज्ञापन


गांव के चंदन गौड़ ने आरोप लगाया कि कमलेश के घर के सामने से आने जाने वालों को वह कुत्ता छोड़कर कटवाता है। उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही अब तक  कुत्ते ने कई और लोगों को भी काट लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की तो कुत्ते द्वारा लोगों के काटे जाने का आरोप सही पाया गया।

कुत्ते का मालिक बोला- सड़क मेरी जमीन में 

एसओ चोलापुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि कई लोगों ने ट्वीट कर कुत्ते से कटवाने की शिकायत की थी। लोगों के आरोपों पर जब कमलेश पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घर के सामने वाली सड़क उनकी जमीन में हैं। इस रास्ते से लोग आते जाते हैं, जो ठीक नहीं है।

विज्ञापन

नगर निगम और पशु चिकित्साधिकारी को भेजेंगे पत्र

एसओ चोलापुर ने बताया कि कुत्ता काटने के मामले में नगर निगम को पत्र भेजकर उसका पंजीकरण कराने के साथ ही एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के बारे में जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा पशु चिकित्साधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें