गबन के आरोपी के पास से बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
इसके निदेशकों और संचालकों ने जनता को झांसा देकर लुभावने योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपये जमा कराया और वर्ष 2016 में जमा धन लेकर फरार हो गए। जमानिया के बड़ेसर निवासी रामजी सिंह, रामभरोसे प्रजापति और हरेंद्र सिंह ने अक्तूबर 2017 में कोतवाली गाजीपुर में निदेशकों और संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित धन गबन का मुकदमा दर्ज कराया था।
पश्चिम बंगाल निवासी प्रबंध निदेशक और निदेशकों के साथ ही स्थानीय निदेशकों और संचालकों की भी संलिप्ता भी विवेचना में पाया गया। अंकित यादव कंपनी में मुख्य संचालक की भूमिका में कार्यरत था। अंकित के पास से बरामद कार गबन में शामिल एक अन्य अभियुक्त के नाम से है, जिसे सीज किया गया।