फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक सवारों को टक्कर मारकर भागे, फिर खुद की कार में भड़की आग तो गाड़ी छोड़कर भागे

Fri, 02 Sep 2022 12:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे। मगर खुद ही हादसे का शिकार हो गए और उनकी कार ही पूरी तरह से जल गई। 
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में देर रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद भाग रहे थे। मगर खुद ही हादसे का शिकार हो गए और उनकी कार ही पूरी तरह से जल गई। हादसे के बाद कार में बैठे लोग भाग निकले हैं। घटना तरना आरओबी पर घटी। घटना के बाद करीब 15 मिनट तक आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया और आवागमन बहाल कराया। पुलिस के अनुसार जिस कार में आग लगी है, वह पहले बुलेट से टकराई और भागने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद आग लग गई। घटना में कार में बैठे हुए पांचों लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से जलती हुई कार के आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें