फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूली कराटे में खेलेंगे 700 से ज्यादा खिलाड़ी, 11 से होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
केंटोनमेंट इंटर कॉलेज में कराते का अभ्यास करते खिलाड़ी। स्वयं
विज्ञापन
माध्यमिक स्कूली खेलों में कराटे प्रतियोगिता सोनारपुरा स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में खेली जाएगी। विद्यालय के खेल शिक्षक मेजर विमल राव ने बताया कि बालक बालिका वर्ग में जिले के 700 खिलाड़ी खेलेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. बृजेशमणि पांडेय ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता 11 अगस्त को और खिलाड़ियों का वजन 10 अगस्त को सुबह नौ बजे से होगा। माध्यमिक स्कूली खेलों की स्पर्धा में जिलों के माध्यमिक स्कूलों के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ी भी खेलेंगे। विद्यालय को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का जिम्मा सौंपा गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता कराटे की दो मुख्य स्पर्धाओं काता और कुमिते में होगी। इसकी दोनों स्पर्धाओं में बालक बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जिला कराटे संघ के महासचिव दिलीप सैनी ने बताया कि कराटे आत्मरक्षा का कारगर माध्यम है, इसलिए बड़ी संख्या में छात्राएं कराटे सीखती हैं। लंका, साकेतनगर, करौदी, लोढ़ान, लहरतारा, कैंटोनमेंट, सारनाथ समेत 30 से अधिक स्थानों पर कराटे की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें