चार मशीनों से सैंपलों की हो रही जांच
बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब में शुरुआती दिनों में केवल एक मशीन से ही जांच हो रही थी। प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने अपनी विधायक निधि से 33 लाख का अनुदान दो नई मशीनों के लिए दिया था। इसके बाद बीएचयू में बृहस्पतिवार को दो मशीनों को खुद जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने सीएमओ के साथ इंस्टॉल कराया। इसके अलावा बरकच्छा स्थित एक पीसीआर मशीन भी बीएचयू लैब में आई है। एक साथ 4 मशीनों के चलने से अब एक दिन में 100 सैंपल की जांच हो रही है।
शादी समारोह में आए 65 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
सेवापुरी के हाथी बाजार निवासी मो. इसराइल व मो. खालिद के यहां कई जिलों से इनके रिश्तेदार शादी समारोह में 18 मार्च को आए थे। अचानक लॉकडाउन होने की वजह से बाहर से आए लोग अपने घरों को वापस नहीं जा सके और रिश्तेदार के यहां ही रह रहे हैं। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। एहतियात के तौर पर इनको प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। वैवाहिक कार्यक्रम में भदोही, बस्ती, बलिया और झारखंड के जमशेदपुर से शरीक होने आए थे।