फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: आरटीई के तहत बकाया धनराशि का होगा भुगतान, 11 साल में पढ़े 49 हजार बच्चों का होगा सत्यापन

Thu, 06 Aug 2026 11:54 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में शिक्षा का अधिकार के तहत बकाया धनराशि का भुगतान होगा। इसके लिए 11 साल में पढ़े 49 हजार बच्चों का  सत्यापन होगा। सत्यापन के बाद विद्यालयों को इसका भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिले में बीते 11 साल से पढ़ रहे और पढ़ चुके छात्रों का सत्यापन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया जा रहा है। इस योजना के तहत बच्चों के प्रवेश के बाद विद्यालयों को मिलने वाली बकाया धनराशि शासन की ओर से जारी कर दी गई है। सत्यापन के बाद विद्यालयों को इसका भुगतान किया जाएगा। इसके तहत 49000 छात्रों के लंबित भुगतान विद्यालयों को किए जाएंगे। 

विज्ञापन


बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरटीई के 11 साल पहले जब योजना शुरू हुई थी, तब से इस वित्तीय वर्ष तक छात्रों का प्रवेश हुआ। इसमें विद्यालयों की ओर से इन छात्रों की संख्या के आधार पर हर साल प्रवेश के बाद शासन से धनराशि की मांग की जाती रही है। कई बार किन्हीं कारण कुछ छात्रों की फीस व वित्तीय सहायता की धनराशि बकाया रह जाती है। 

पिछले 11 साल में जितने भी बकाया भुगतान हैं, वह सभी शासन की ओर से जारी कर दिए गए हैं। इनमें फीस प्रतिपूर्ति के लिए 26.20 करोड़ रुपये और वित्तीय सहायता के नाम पर 24.26 करोड़ रुपये का भुगतान शासन की ओर से किया गया है। इसे उन विद्यालयों को भुगतान किया जाएगा जहां आरटीई के तहत धनराशि बकाया रह गई है। बीएसए ने बताया कि इसके लिए ऐसे छात्रों का सत्यापन किया जा रहा है। शासन के ओर से बजट प्राप्त हो गया है। सत्यापन के बाद बजट का भुगतान संबंधित विद्यालयों को छात्र संख्या के आधार पर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल 7436 छात्रों ने आरटीई के तहत लिया प्रवेश
आरटीई के तहत इस शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 8625 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 7436 छात्रों को प्रवेश मिल सका। हालांकि, यह संख्या पिछले शैक्षणिक सत्र से ज्यादा रही। पिछले साल इसके तहत प्रवेश लेने वालों की संख्या 6539 थी। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वालों को उनके निवास पते से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित निजी विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया है।

पिछले सात वर्षों में आरटीई के तहत प्रवेश लेने वालों की संख्या
शैक्षणिक सत्र   विद्यार्थियों की संख्या
2020-21   8522
2021-22   4795
2022-23   3940
2023-24   4452
2024-25  5552
2025-26   6539
2026-27   7436
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें