फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जमीन के विवाद में हिंसक झड़प, बेटे का पैर काटा, मां की निकाल ली आंख

Thu, 08 Nov 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
पट्टीदारों ने पीटकर घर वालों को किया लहूलुहान - फोटो : self
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर बुधवार को लोग जहां तैयारियों में व्यस्त रहे, वहीं आजमगढ़ जिले के  गेलवार गांव में दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद इतना गहरा गया कि मनबढ़ों ने कुल्हाड़ी से जवान बेटे का पैर काट दिया। वहीं बूढ़ी मां के सिर पर कुदाल से इतना जोरदार प्रहार किया कि मां की दाहिनी आंख बाहर निकल आई। वृद्धा के पति और बहू को भी लहूलुहान कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है।  
विज्ञापन


घायलों में राधिका देवी (60) उसके पति बहादुरलाल (62), बेटा आनंद (30) और बहू संजू देवी (27) हैं। यह सभी सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव के रहने वाले हैं। जिला मुख्यालय से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित गेलवारा गांव है। घायल बहादुरलाल के मुताबिक पट्टीदार से जमीन का विवाद चलता है।

इस विवाद को हल कराने के लिए कई बार गांव के संभ्रांत लोगों को बुलाकर पंचायत की गई। पर कोई नतीजा नहीं निकला। थाना, तहसील और अधिकारियों के यहां शिकायत करने का भी कोई परिणाम नहीं निकला। इसी विवाद के चलते बुधवार की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने किया बीच बचाव

 मनबढ़ों ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और कुदाल से इन पर हमला बोल दिया। कुल्हाड़ी की चोट से आनंद का दाहिना पैर कट गया। वहीं उसकी मां राधिका के सिर पर कुदाल से इतने बलशाली प्रहार किए कि चोट लगने के साथ ही उसकी दाहिनी आंख बाहर निकल आई। जबकि लाठी-डंडे से पीटकर बहादुरलाल और संजू को घायल कर दिया।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 100 की पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लापरवाही का आलम यह रहा कि खबर लिखे जाने तक थाने की पुलिस या कोई जिम्मेदार अधिकारी गांव में नहीं पहुंच सका था। ना ही घटना की रिपोर्ट ही दर्ज हुई थी। जिला अस्पताल में भर्ती राधिका की हालत गंभीर बनी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें