फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दरोगा गलत काम करते मिले तो नजर आएंगे जेल में, वाराणसी पुलिस को सीपी की हिदायत

Sat, 27 Jul 2024 05:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी महानगर के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी है। बैठक के दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर टिप्स दिए हैं। कहा है कि शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
जिले के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौकी प्रभारी और दरोगा यदि गलत काम करते हुए मिलेंगे तो वह सीधे जेल में नजर आएंगे। अवैध वसूली की शिकायत मिलेगी तो कमिश्नरेट मुख्यालय की टीम छापा मारकर कार्रवाई करेगी। यह हिदायत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट के चौकी प्रभारियों और दरोगा को दी।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों से हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाए। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर देखें कि कहां क्या कार्रवाई हुई और उसका परिणाम क्या रहा।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि बीते दिनों शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी एसीपी, थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को सौंपी गई थी। अगले हफ्ते से औचक निरीक्षण कर उसकी हकीकत देखी जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अस्थायी दुकान सड़क पर न लगे। स्थायी दुकानदार अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण न करें। ठेले और सब्जी मंडी नगर निगम द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही लगें। दुकानों के आगे या सड़क पर या अन्य स्थानों पर किसी प्रकार की अवैध पार्किंग न होने पाए। 

चौकी इंचार्ज और दरोगा का लिया जा रहा फीडबैक
पुलिस आयुक्त ने कहा कि चौकी इंचार्ज और दरोगा का उनके कार्यक्षेत्र के आमजन से ही कमिश्नरेट मुख्यालय स्तर से फीडबैक लिया जा रहा है। इसलिए चौकी इंचार्ज और दरोगा अपनी कार्यशैली, आमजन के प्रति व्यवहार पर गंभीरता के साथ ध्यान दें। सेवाभाव के साथ ड्यूटी को ही अपना कर्तव्य समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें