फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ऑर्थाेपेडिक एसोसिएशन की बैठक में विकास में सामूहिक भागीदारी का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की ओर से किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान संस्था के विकास और आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में सामूहिक भागीदारी का संकल्प लिया। कैंटोंमेंट स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में अध्यक्ष डॉ. हरीश अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद एम्स गुवाहाटी से प्रो. बीकेएस संजय ने आर्थोपेडिक्स चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों के प्रयोग की चर्चा की। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष के साथ-साथ ही सचिव डॉ. संजय यादव को बधाई दी। इस दौरान डॉ. अमरेंद्र कुमार दुबे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें