इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बनारस शाखा की ओर से 15 जनवरी को सामुदायिक दिवस मनाया गया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारियों ने जरूरतमंद लोगों की सेवा कर इस तरह के कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करते रहने का संकल्प लिया। सचिव ने बताया कि हर साल 15 जनवरी को डॉ. एकेएन सिन्हा के जन्म दिवस को कम्यूनिटी सर्विस डे के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. मनोज श्रीवास्तव, सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शालिनी टंडन मौजूद रहीं।