फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी में 60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा, ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि के अलर्ट के बाद बनारस में भी आज 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जिले को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। बहुत तेज झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी की गई है, साथ ही बारिश की भी संभावना है। यह अलर्ट केवल शुक्रवार के लिए है, हालांकि शनिवार और रविवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इससे काशी में दिन और रात के तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। बृहस्पतिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 32 से 68 प्रतिशत के बीच रही, जबकि हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल और मध्यांचल के जिलों में मौसम साफ रहने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें