सीएम योगी के सामने अपने वायरल वीडियो को लेकर भाजपा के दोनों नेताओं ने भाजपा पर तंज कंसा। कहा कि विपक्ष ऐसी ही ओछी हरकतें करता चला आ रहा है। दुष्प्रचार की हद पार कर दी गई है।
Varanasi News: सीएम के कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल और दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का एक वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को दोनों लहुराबीर पर एक चवयपर एक दुकान पर चाय पीते दिखे। दोनों चाय की चुस्कियों के बीच हंसी ठहाके लगाते नजर आए।
विज्ञापन
राज्यमंत्री और पूर्व मंत्री ने मैत्री चाय पीकर दुष्प्रचार करने वाले विपक्षियों का जवाब दिया। कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहीन हैं। इसलिए, आपस के प्यार को तकरार में दिखाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि सरोजा पैलेस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्वागत करते हुए राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अंगवस्त्रम पहनाया।
वहीं, राज्यमंत्री ने तुरंत वही अंगवस्त्रम निकालकर डॉ. नीलकंठ तिवारी को पहना दिया और बैठ गए। इस पर नीलकंठ तिवारी ने वापस उसे राज्यमंत्री के गले में डालकर आगे बढ़ गए। करीब दस सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को इस मैत्री चाय का आयोजन किया गया।