महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से जुड़े वाराणसी और चंदौली जिले के कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लेने/रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन में हुई गड़बड़ी को 17 दिसंबर तक सुधार सकते हैं। सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरिन्दम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश/रजिस्ट्रेशन में हुई त्रुटियों को समय से सुधार करना जरूरी है। इसके लिए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश/रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी 17 दिसंबर की शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। बताया कि महाविद्यालय नया रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। यह सुविधा अंतिम रूप से दी जा रही है।