फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल: ओपीडी का समय फिर बदला, सुबह नौ बजे से चलेगी; अब अंतिम मरीज रहने तक देखेंगे डॉक्टर

Sun, 04 Aug 2024 02:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू में ओपीडी की टाइमिंग में एक बार फिर बदलाव किया गया है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही अब चिकित्सकों उस वक्त तक रूकना होगा जब तक आखिरी मरीज का परीक्षण न कर लिया जाए।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू का ट्रॉमा सेंटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू के सरसुंदरलाल अस्पताल में ओपीडी का समय एक बार फिर बदल गया है। सुबह 8 बजे से 2 बजे के बजाय अब ओपीडी फिर से सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगी। विभाग में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण होगा। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि ओपीडी में डॉक्टरों को अंतिम मरीज रहने तक देखना होगा। बीएचयू अस्पताल प्रशासन की ओर से इसका आदेश तीन अगस्त को जारी कर दिया गया है। ऑपरेशन थिएटर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ऑपरेशन भी होगा।

बीएचयू अस्पताल में 13 दिन पहले 22 जुलाई को चिकित्सा अधीक्षक की ओर से आदेश जारी कर ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने का जिक्र था। इसमें 8 से 12 बजे तक पंजीकरण करने की बात लिखी थी। इसके पहले भी समय सुबह 9 बजे से ही था। 
विज्ञापन


अब समय कम करने की वजह से दूर दराज से आने वाले कई मरीजों को डॉक्टर को दिखाने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऐसा इसलिए कि पर्चा काउंटर पर दोपहर 12 बजे तक पर्चा बन रहा था तो विभाग में भी 12 बजे तक ही पंजीकरण होता था। अब सुबह 9 बजे से समय होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। 

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने बताया कि पिछले दिनों विभागाध्यक्षों के साथ मीटिंग में इस पर चर्चा की गई थी। तीन अगस्त को जो आदेश जारी किया गया है, वह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसकी प्रति सभी विभागाध्यक्षों के साथ ही ट्रॉमा सेंटर प्रभारी, सीसीआई लैब प्रभारी सहित सभी जिम्मेदार लोगों को भेजा जा चुका है।

यह भी जानना है जरूरी

  • आईएमएस में एकेडमिक प्रोग्राम सुबह 8 बजे से 9 बजे तक चलेगी।
  • जांच के लिए लैब का समय पहले की तरह ही रहेगा।
  • अस्पताल की ओपीडी में बीएचयू स्टाफ अपने हेल्थ डायरी के साथ दोपहर 12 से 1 बजे तक दिखवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें