फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन में ओपी विश्वकर्मा बने अध्यक्ष, केपी यादव मंडल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन वाराणसी मंडल के त्रिवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मंडल अध्यक्ष ओपी विश्वकर्मा चुने गए जबकि केपी यादव को मंडल मंत्री चुना गया है। मऊ के हिंदी भवन में हुए अधिवेशन में पदाधिकारियों ने पीरियॉडिकल रेस्ट पर चर्चा की। कहा गया कि पीरियॉडिकल रेस्ट होने पर 16 घंटे मुख्यालय विश्राम के अलावा 30 घंटे का आवधिक विश्राम मिलना चाहिए। इसके अलावा लगातार दो रात ड्यूटी करने के बाद रात में विश्राम की सुविधा और 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करना चाहिए। पदाधिकारियों ने बताया कि साइन-ऑन से 9 घंटे की ड्यूटी पूरी होते ही लोको रनिंग स्टाफ को ड्यूटी से रिलीफ दिया जाना चाहिए। महिला रनिंग कर्मचारियों की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महीने में 60 घंटे का आवधिक विश्राम मिलना चाहिए। इस दौरान जोनल अध्यक्ष जेएन शाह, जोनल सचिव विनय शर्मा, लालजी यादव, एसएस हांडा, आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें