फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समरसता कलश लेकर पांच गांवों में वंदन यात्रा ने किया भ्रमण

विज्ञापन
रोहनिया सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी को
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र माटी लेकर कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यात्रा का आगाज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय से किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा राजातालाब मंडल के पांच गांवों में पहुंची। भीमचंडी, भिखारीपुर, चंदापुर, सिंगही और मिल्कीपुर गांव में यात्रा का स्वागत हुआ। हर स्थान पर कलश का पूजन कर गुरु रविदास के विचारों पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन और उनकी शिक्षा समाज में भेदभाव मिटाकर एकता स्थापित करने की प्रेरणा देती है। इस दौरान जिला महामंत्री संजय सोनकर, अश्वनी पांडेय, संजीव सिंह गौतम, विजय राज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें