फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देखो-देखो कौन आ रहा..ठगेरा आ रहा': OP Rajbhar के लिए जारी हुए ये पोस्टर, 27 सितंबर का है कार्यक्रम

Wed, 21 Sep 2022 02:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ओपी राजभर के खिलाफ राष्ट्रीय समता पार्टी (रासपा) संस्थापक शशि प्रताप सिंह ने पोस्टर जारी करते हुए हमला बोला है। कहा कि रासपा के सदस्य आगामी 27 सितंबर को सुभासपा अध्यक्ष की रैली को कामयाब नहीं होने देंगे। साथ ही ओपी राजभर को वह वाराणसी में घुसने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
पोस्टर जारी कर ओपी राजभर को बताया ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय समता पार्टी (रासपा) संस्थापक शशि प्रताप सिंह ने मंगलवार को ओपी राजभर के खिलाफ पोस्टर जारी करते हमला बोला है। कहा कि रासपा के सदस्य आगामी 27 सितंबर को सुभासपा अध्यक्ष की रैली को कामयाब नहीं होने देंगे। साथ ही ओपी राजभर को वह वाराणसी में घुसने नहीं देंगे। 

विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष पर हमलावर शशि प्रताप सिंह ने कहा कि पिछड़े लोगों के नाम पर पार्टी शुरू करने वालों ने घरेलू लिमिटेड पार्टी बना दिया। आरोप लगाया कि ओपी राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के नाम को बदनाम किया है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने परिवारवादी नेता के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। अब उनका किला ढहने लगा है। खुद को सन ऑफ पांडव बताते हुए शशि प्रताप ने कहा कि वे 27 सितंबर को सारनाथ स्थित सुहेलदेव पार्क में गौरव सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। पत्रकार वार्ता में ठाकुर काशी सिंह, प्रकाश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, पुनवासी प्रजापति, रामगोविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें