फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अमरता का सौभाग्य केवल शहीद और साहित्यकार को ही प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कुकुढ़ा गांव में श्री देवी मां मंदिर का किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरईगांव। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यदि कोई अमर हो सकता है तो वह भारत मां के चरणों में अपने प्राण अर्पित करने वाला वीर शहीद होता है या साहित्य की सेवा करने वाला साहित्यकार। वह शुक्रवार को चिरईगांव के ग्राम पंचायत कुकुढा में स्व. महादेव यादव द्वारा 1968 में स्थापित श्री देवी मां के मंदिर के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इस मंदिर से 250 मीटर दूर मां गंगा प्रवाहित हो रही हैं। ग्रामीणों ने बाढ़ के दिनों में गंगा किनारे की जमीन का कटान होने के खतरा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कटान से बचाव के लिए आचार्य तिवारी के पुत्र धर्मव्रत तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था। इसके आधार पर सिंचाई एवं बाढ़ विभाग ने 644.40 लाख रुपए की परियोजना का प्रस्ताव बनाकर विभागीय स्तर पर शासन को संदर्भित भी कर दिया है। ग्रामीणों ने राज्यपाल व उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला का स्वागत किया। इस अवसर पर मांडवी तिवारी, कुमकुम तिवारी, गीता यादव, अभिषेक कुमार तिवारी, डाॅ. सोनू यादव, प्रधान दशरथ कुमार उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने की। संचालन राजेश प्रताप यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें