राजकीय आईटीआई करौंदी में शुक्रवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ। इसमें आनंद गुजरात टाटा की ओर से अभ्यर्थियों का चयन होना था। कंपनी के एचआर ने दोपहर 2 बजे तक इंतजार किया। प्लेसमेंट के दौरान सिर्फ 4 अभ्यर्थी ही मौजूद रहे। पिछले महीने आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 23 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि एक कारण यह है कि पिछले महीने में ही वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। प्रचार-प्रसार के बाद भी प्लेसमेंट ड्राइव में अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। उन्होंने कहा कि अगले महीने के पहले सप्ताह में भी बड़े रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है। प्रधानाचार्य एमके सिंह ने बताया कि पिछली प्लेसमेंट ड्राइव में 45 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। साक्षात्कार के बाद 23 का चयन हुआ। इन सभी को एक फरवरी को जॉइन करने को कहा गया है।