फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों से चलेगी ऑनलाइन कक्षा, दाखिले की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से बंद चल रहे परिषदीय और इंटर तक के विद्यालय बृहस्पतिवार को खुल गए और सामान्य दिनों की तरह शिक्षक, कर्मचारी पहुंचे और प्रशासनिक कामकाज भी हुए। यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसी बोर्ड के विद्यालयों में परीक्षा के परिणामों के पहले जरूरी तैयारियां भी हुईं। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में शिक्षक, कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों में छात्र तो अभी नहीं आएंगे, लेकिन उनकी ऑनलाइन क्लास अब स्कूल से ही चलाई जाएंगी। इसके लिए विद्यालयों में कक्षावार शिक्षकों को क्लास का निर्धारण करने सहित अन्य तैयारियां पूरी हो गई हैं। साथ ही विद्यालयों में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा पौधरोपण अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियां भी कराई जाएंगी। प्रधानाचार्यों को इसके लिए समय से तैयारियां करते रहने का निर्देश दिया गया है।
क्वींस कॉलेज में दाखिले के लिए 31 तक आवेदन
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कक्षा 6, 7, 8,9 और 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव ने बताया कि दो जुलाई से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवेश आवेदन पत्र लिया जा सकता है। 31 जुलाई त आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें