फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी कॉलेज में पीएचडी में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप (स्वायत्तशासी) कॉलेज में पीएचडी सत्र 2025-26 और 2026-27 में प्रवेश के लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उदय प्रताप कॉलेज की स्वायत्तता का विस्तार सत्र 2032-33 तक किए जाने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने पीएचडी पाठ्यक्रम के संचालन के सभी अधिकार महाविद्यालय को प्रदान कर दिए हैं। इसी के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सहित अन्य संस्थाओं के जेआरएफ/नेट (सहायक आचार्य के लिए अर्ह) एवं पीएचडी प्रवेश के लिए अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। जुलाई में आवेदन पत्रों की जांच के बाद शोध प्रवेश के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें