फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 12 एडेड विद्यालयों की सुधरेगी सेहत, मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के 12 एडेड विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जीर्णोद्धार का काम कराया जा रहा है। इसके लिए कुल 5 करोड़ रुपये का बजट विद्यालयों को जारी किया गया है। इस बार विद्यालयों के प्रधानाचार्य स्वयं कार्यों का चयन कर अपनी आवश्यकता के अनुसार काम करा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कुल 106 एडेड विद्यालय हैं। इनमें प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों में जीर्णोद्धार या नए निर्माण कार्य कराए जाते हैं। इस योजना के तहत मरम्मत या नवीनीकरण में 75 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार और 25 प्रतिशत हिस्सा स्कूल प्रबंधन को वहन करना होता है। इसी योजना के तहत जिले के 12 एडेड विद्यालयों ने प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए 5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इन विद्यालयों में बजट के तहत निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार एडेड विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को स्वयं कार्य कराने का विकल्प दिया गया है, जो पहले नहीं था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें