फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के दाम बढ़े, आलू की कीमत भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाराष्ट्र में लॉकडाउन होने के कारण नासिक से प्याज की आवक कम हो गई है। इस कारण प्याज के दाम मंडी में बढ़ने लगे हैं। दो दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाला प्याज बुधवार को 23 से 25 रुपये किलो में बिका। जबकि पहड़िया मंडी में 17 से 18 रुपये थोक भाव है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, आलू की भी आवक प्रभावित हो गई है। अच्छी क्वालिटी के आलू किसान नहीं निकाल रहे हैं। इस वजह से आलू भी फुटकर में 12-13 से अब 14 से 15 रुपये किलो बिकने लगा है। 50 रुपये किलो वाला अदरक अब 60 रुपये किलो में बिक रहा है। लहसुन का भी भाव 10 रुपये किलो तक बढ़ गया है।
विज्ञापन

पहड़िया मंडी के प्याज आढ़ती राहुल जायसवाल ने बताया कि प्याज क थोक भाव रोजाना ऊपर नीचे हो रहा है। ऐसा इस माह तक चलेगा। सुंदरपुर मंडी के सब्जी विक्रेता आयुष ने बताया कि आलू का भाव रोजाना बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आलू की आवक कम हो गई है। अदरक, लहसुन की भी कीमतें बढ़ गई हैं। हरी सब्जियों के भाव कुछ कम हो रहे हैं। भिंडी, करेला, नेनुआ, परवल के दाम में कमी आई है।
विज्ञापन

सामान पहले अब
प्याज 19-20 23-25
आलू 12-13 14-25
अदरक 50 60
लहसुन 70 80
नेनुआ 20 18
भिंडी 30 25
करेला 30 25
शिमला मिर्च 50 40
टमाटर 10 10
नोट : सभी सामानों के दाम प्रति किलो में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें