फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली के बकाए बिलों से निजात दिलाएगी एकमुश्त समाधान योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हादसों से बचने के लिए सेक्टर 26-27 के डिवाइडिंग रोड पर बनने वाला अंडरपास शुरू होने से पहले ही निर्धारित समय से पांच माह लेट हो गया है। सितंबर में शुरू होने वाला काम चार माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कहना है कि अंडरपास का काम 15 जनवरी के बाद शुरू किया जाएगा। यमुनानगर नेशनल हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अंडरपास बनाने का फैसला लिया था। 15 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडरपास का वर्क टेंडर भी अलॉट हो गया है। मशीनें भी लग चुकी है, लेकिन धुंध की वजह से प्राधिकरण अभी काम शुरू नहीं कर पा रहा है। दरअसल यहां पर दो साल में दो की मौत के साथ ही 17 लोग घायल हो चुके हैं। इस वजह से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायतों के साथ ही यहां अंडरपास बनाने के लिए करीब 18 सिफारिशें मिलीं थीं। स्थानीय पार्षद कुलदीप सोही ने बताया कि वह खुद दो बार अथॉरिटी को पत्र लिख चुके हैं। 12 दिसंबर को वह विभाग के अधिकारियों से भी मिले थे। उन्होंने 15 जनवरी 2025 के बाद काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



चार सेक्टरों के करीब 25 हजार लोगों को होगा फायदा
इस अंडरपास के निर्माण से सेक्टर-25, 26, 27, 28 सहित आसपास के करीब 25 हजार लोगों को इसका सर्वाधिक फायदा होगा। इन सेक्टरों के जिन वाहन चालकों को आईटीबीपी और रामगढ़ की तरफ जाना होगा, वे सीधा अंडरपास से निकल जाएंगी। वहीं अन्य वाहन चालक पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे अंडरपास के जंक्शन के ऊपर से निकल जाएंगे। इससे जहां हादसों में कमी आएगी वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा जीरकपुर रिंग रोड का ट्रैफिक भी पीरमुछल्ला होकर पंचकूला के सेक्टर-25-26 से होकर सेक्टर-26 और 27 के अंडरपास से सीधा पंचकूला-यमुनानगर मार्ग पर निकल जाएगा। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी और घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले स्थानीय लोगों को भी परेशानी नहीं होगी।


दो स्पैन का होगा निर्माण
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर सेक्टर 26-27 डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 15 करोड़ की लागत से प्राधिकरण 40 मीटर का स्पैन बनाएगा। इसमें 20-20 मीटर के दो स्पैन होंगे। इसकी ऊंचाई साढ़े चार मीटर होगी। वहीं यू टर्न के लिए साथ में पैडेशियन अंडरपास भी बनेगा। यह छह बाय तीन का होगा। इसे दोनों तरफ तीन-तीन मीटर का बनाया जाएगा।
विज्ञापन



कोट
सेक्टर-26 व 27 कट के पास बनने वाले अंडरपास का काम 15 जनवरी के बाद शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट का वर्क टेंडर अलॉट हो चुका है। मशीनें लग चुकी हैं। धुंध की वजह से अभी काम शुरू नहीं किया जा रहा है। - राहुल सोखल, उप महाप्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें