फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू के स्टेडियम में बनेगा एक हजार बेड वाला अस्थायी अस्पताल, डीआरडीओ दो सप्ताह में पूरा करेगा काम

Mon, 19 Apr 2021 10:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हजार बेड वाला अस्थायी अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हजार बेड वाला अस्थायी अस्पताल बनाने का निर्णय लिया गया है।जिला प्रशासन के अनुसार कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए आज सोमवार को एमएलसी ए.के शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित डीआरडीओ, बीएचयू, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत के अधिकारी शामिल रहे। जिला प्रशासन के अनुसार, यह अस्थायी अस्पताल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्टेडियम में बनेगा और तमाम सुविधाओं से लैस होगा। डीआरडीओ इस अस्पताल का निर्माण कार्य दो सप्ताह में पूरा करेगा।

सर्किट हाउस में एमएलसी व कोविड प्रभारी एके शर्मा की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें अस्थाई अस्पताल के निर्माण से लेकर संचालन तक पर चर्चा की गई। एमएलसी एके शर्मा ने बताया कि जर्मन हैंगर से निर्मित यह अस्पताल अगले दो हफ्तों में डीआरडीओ द्वारा 24 घंटे कार्य करते हुए तैयार कर लिया जायेगा। इस अस्पताल के लिए विद्युत आपूर्ति, पानी तथा सीवर के कनेक्शन के लिए फील्ड विजिट संबंधित अधिकारियों द्वारा सोमवार से ही प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी
डीआरडीओ के द्वारा फार्मेसी, आक्सीजन सप्लाई, मर्चरी आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। यहां बता दें कि वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोविड की बिगड़ी व्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि व्यवस्था में सुधार होगा। कारण, सुविधाओं के अभाव में मरीज दर-दर भटक रहे हैं। उधर, आक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति को लेकर कवायद की जा रही है। बैठक में एमएलसी एके शर्मा के अलावा मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, नगर आयुक्त गौरांग राठी सहित डीआरडीओ, बीएचयू, सीपीडब्ल्यूडी, विद्युत के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें