फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: एक कर निरीक्षक निलंबित, तीन का वेतन रोका, चार एई को नोटिस; चार जेई से स्पष्टीकरण

Fri, 10 Jan 2025 01:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक कर निरीक्षक निलंबित किए गए। तीन का वेतन रोका गया। वहीं चार एई को नोटिस दिया गया। साथ ही चार जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि वसूली में लापरवाही पर जलकल के कर निरीक्षक दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को जलकल परिसर में हुई प्रेसवार्ता में अपर नगर आयुक्त ने कहा कि तीन कर निरीक्षकों का वेतन रोका गया। चार सहायक अभियंताओं (एई) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा चार जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेई को हिदायत दी गई कि प्रत्येक दिन अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम दो पार्षद से मुलाकात करेंगे। जीपीएस आधारित अपनी उपस्थिति विभागीय वाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे। इस वित्तीय वर्ष में 3826 बड़े बकायेदारों पर 60.69 करोड़ रुपये बकाया है। इनमें से अब तक 178 लोगों ने 1.77 करोड़ रुपये जमा किए हैं। बाकी लोगों के सीवर और पेयजल कनेक्शन काटने की कार्रवाई चल रही है।

15 जनवरी के बाद 5 वार्डों की जर्जर सीवर लाइन बदलने का काम होगा शुरू

अपर नगर आयुक्त के अनुसार 572 करोड़ की लागत से शहर के 18 वार्डों की जर्जर सीवर लाइनों को बदलने का काम 15 जनवरी के बाद शुरू होगा। पहले चरण में पांच वार्डों को लिया गया है। इनमें जोल्हा उत्तरी वार्ड में 32.2 किमी, दुर्गाकुंड में 44.6 किमी, भेलूपुर में 21.9 किमी, शिवाला वार्ड में 19.5 किमी, नगवां वार्ड में 22.1 किमी सीवर लाइन बदली जाएगी।
विज्ञापन

पानी की टंकियों के परिसर को कंटीले तारों से घेंरेंगे, जेई की तय की जिम्मेदारी

भदऊं चुंगी मलिन बस्ती में जल निगम की पानी की टंकी में गिरने से हुई मौत के मामले में अपर नगर आयुक्त ने जलकल को आदेश दिया है। उन्होंने क्लीयर वाटर रिजर वायर वाली टंकियों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा। साथ ही क्षेत्रीय जेई की जिम्मेदारी तय की गई है। इन टंकियों के परिसर को कंटीले तारों से घेरा जाएगा। साथ ही इन पर बोर्ड लगाया जाएगा कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। इसमें प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें