फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Fri, 06 Jul 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के मछलीगांव के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइकसवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम मिश्रौली थाना सिंगरामऊ निवासी हरीलाल(55) अपने गांव के राजेंद्र माली (36)के साथ बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक जब मछलीगांव से गुजर रही थी तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

इस हादसे में तीन लोगों को चोटें आई। जिसमें हरीलाल की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें