फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Tue, 05 Feb 2019 02:55 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव में मंगलवार एक दोपहर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। साथ ही एक महिला समेत तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार हो कर जा रहे थें। सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक को धक्का मार दिया। इस टक्कर में सुरेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र बचाउ विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

सुरेंद्र पेशे से एलआईसी(LIC) एजेंट था। उसके साथ बाइक पर सवार एक महिला और युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में बोलेरो चालक भी घायल हो गया। इसके बावजूद वह बोलेरो ले कर भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने चालक को दौड़ा कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें