फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : गैस शवदाह गृह की एक मशीन चालू, दूसरे की हो रही मरम्मत,पिघल गया था ब्लोअर का पंखा 

Thu, 22 Apr 2021 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हरिश्चंद्र घाट स्थित गैस शवदाह गृह की मशीनें हीटिंग के चलते हो गईं खराब
हरिश्चंद्र और सामने घाट स्थित शवदाह गृह में कोरोना के आठ शवों को लकड़ियों पर जलाया गया।जलाया गया
 
विज्ञापन
वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर अनवरत जल रहे शव को देखते हुए ऐसा लगता है यहां पर कभी भी लकड़ियां कम पड़ जाएंगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में हीटिंग के चलते हरिश्चंद्र घाट स्थित गैस शवदाह गृह की दो मशीनें खराब हो गईं थी। बृहस्पतिवार को इनमें से एक मशीन शाम को ठीक कराके चालू कर दी गई है, जबकि दूसरी मशीन की मरम्मत जारी है। इस दौरान नगर निगम ने लकड़ियों पर कोरोना के शवों को जलाने का प्रबंध कराया। हरिश्चंद्र और सामने घाट स्थित शवदाह गृह में कोरोना के आठ शवों को लकड़ियों पर जलाया गया। 

विज्ञापन


शवदाह गृह के प्रभारी अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि शवदाह गृह की एक मशीन में लगा ब्लोअर का पंखा पिघल गया था। जिसे ठीक कराया जा रहा है। दूसरी मशीन का गेट हीटिंग के चलते ब्लॉक हो गया था। इसे ठीक करके शाम से चालू करा दिया गया है। कोरोना के आठ शव लकड़ियों पर जलाए गए। नगर निगम की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के शव जलाने के लिए पैसों का प्रबंध किया गया है।

पांच सौ रुपये में कोरोना के शव लकड़ियों पर जलाए जा रहे हैं। बाकी साढ़े छह हजार रुपये चौधरी को नगर निगम देगा। दो लोगों ने पांच सौ रुपये देकर लकड़ियों पर कोरोना के शव जलाए। सामान्य शव लकड़ियों पर जलाने के लिए पांच हजार रुपये और कोरोना के शव लकड़ियों पर जलाने के लिए सात हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा बैरिकैंटिंग, साफसफाई कराकर एक काउंटर शुरू किया गया है। जहां कोरोना के शवों की अंत्येष्टि की जा रही है वहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शवदाह स्थल पर मनमाना पैसे वसूलने की शिकायत 
चिरईगांव। सरायमोहाना स्थित शवदाह स्थल पर मनमाना पैसे वसूलने की शिकायत बृहस्पतिवार को पुलिस से की गई। सूचना पर पहुंचे सरायमोहाना चौकी प्रभारी अभय सिंह ने मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन विवाद हल नहीं हो पाया। उधर, पारी को लेकर डोमराजा परिवार के लोग भी आपस में भिड़ गए। पैगंबरपुर निवासी चमरू की पुत्रवधू का शव जलाने के लिए 1500 रुपये मांग की जा रही थी। वह ग्यारह सौ रुपये दे रहे थे। मौके पर उपस्थित चौक प्रभारी ने कोरोना काल में आग देने की कीमत समान तय करने को कहा। पूर्व ग्राम प्रधान सरायमोहाना विरेंद्र सिन्हा ने भी शवदाह के लिए निश्चित दर निर्धारित करने और सैनिटाइज की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें