वयम संस्था की ओर से पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू परिषद के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी स्वामी विज्ञानानंद के विचार पर 11 सितंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन महारुद्राभिषेक का आयोजन होगा। जिसमें देश-विदेश के एक लाख भक्त शामिल होंगे। यह जानकारी वयम संस्था की ओर से शुक्रवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता दी गई।
संस्था के संस्थापक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्व में युद्ध, आतंकवाद, महामारी व आर्थिक चुनौतियों को दूर करना और शांति का संदेश पहुंचाना है। प्रबंध संचालक रश्मि सामंत ने बताया कि कोई भी भक्त हमारी साइट www.harharmahadeva.com के माध्यम से भाग ले सकता है। वहीं, भक्त 108 रुपये संकल्प के रूप में भुगतान भी कर सकते हैं।