फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एक लाख ने नहीं दिया संपत्ति कर, 1264 बकायेदारों की संपत्ति सील; 31 मार्च से पहले निपटा लें ये काम

Wed, 25 Feb 2026 03:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक लाख लोगों ने संपत्ति कर नहीं दिया। ऐसे में नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए 1264 बकायेदारों की संपत्ति सील किया है। 
विज्ञापन
tax - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लाख से अधिक भवन स्वामियों ने अब तक संपत्ति कर नहीं दिया है। इस पर अब नगर निगम ने सख्ती दिखाई है। बकायेदारों को नोटिस भी दिया जा चुका है। फिर भी कर जमा नहीं किया गया। निगम ने एक महीने में 1264 बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। साथ ही कुर्की की कार्रवाई की। हालांकि, कार्रवाई के बाद भवन स्वामी टैक्स जमा कर रहे हैं।

विज्ञापन


नगर निगम स्वर्णिम छूट योजना के तहत 31 मार्च तक जलकर और सीवर कर के पुराने व्याज पर शत-प्रतिशत छूट की घोषणा की गई है। ऐसे में 35 दिनों के बाद भवन स्वामियों को व्याज सहित टैक्स जमा करना होगा। शहर में कुल 2,33,708 भवन गृहकर, जलकर व सीवर कर के दायरे में हैं। इन भवनों पर 434.65 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष (2025-26) में कुल 225.05 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा गया है।

अब तक 142.59 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जो कि कुल लक्ष्य का 63.36 प्रतिशत है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को जोनवार टैक्स वसूली की समीक्षा की। अधिकारियों को वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले गृहकर और जलकल की वसूली के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया हैं। कहा कि 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने वाले भवन स्वामियों को अगले वित्तीय वर्ष में किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी। उनसे व्याज के साथ वसूली की जाएगी।

विज्ञापन

भवन स्वामियों से लाभ उठाने की अपील, जमा न करने पर अगले साल ब्याज सहित होगा चुकाना

आंकड़ों पर गौर करें तो गृहकर के मद में 58.16 करोड़ और जलकल के मद में 84.44 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। भेलूपुर जोन 81.80 प्रतिशत की वसूली के साथ सबसे आगे है, जबकि वरुणापार जोन ने भी 78.19 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। आदमपुर और कोतवाली लक्ष्य से काफी दूर हैं। शत प्रतिशत वसूली के लिए निगम भवन स्वामियों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है। पंफ्लेट भी बांटे जा रहे हैं। भवन स्वामियों की सुविधा के लिए जोनवार कैंप लगाया जा रहा है। घर - बैठे क्यूआर कोड व निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी टैक्स जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

जोनवार वसूली की रिपोर्ट (करोड़ में)

जोन लक्ष्य 2025-26 कुल वसूली प्रतिशत
भेलूपुर 35.43 28.98 81.80
वरुणापार 31.47 24.61 78.19 
दशाश्वमेध 46.71 33.44 71.59 
ऋषि माण्डवी 4.47 3.56 79.58 
कोतवाली 27.00 17.90 66.29 
सारनाथ 28.06 15.09 53.77 
आदमपुर 33.13 14.39 43.43 
रामनगर 0.48 0.68 143.42 
हेड ऑफिस 18.30 3.95 21.58  
कुल योग 225.05 142.59 63.36  
उपरोक्त आंकड़े नगर निगम के अनुसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें