फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के दादर पुल बाईपास पर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक मासूम को भी चोट आई है, लेकिन घटना के तुरंत बाद उसे लेकर परिवार के लोग चले गए।
विज्ञापन

कोरवलिया गांव निवासी नीरज (22) पुत्र रामआसरे अपने साथी ठकठौलिया गांव निवासी मनीष (19) पुत्र संजय के साथ बाजार की ओर आ रहा था। दादर पुल पर सामने से पत्नी व नवजात शिशु के साथ आए बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। इसी दौरान एक टैंकर से भी दोनों बाइक सवार टकरा गए। हादसे में नीरज की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो दूसरे बाइक पर सवार नवजात की हालत खराब देख परिजन उसे लेकर अन्यत्र चले गए। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण व परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें