फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विदेशी सिगरेट की तस्करी के आरोप में एक को जेल, मई में पकड़ी गई थी सात करोड़ की सिगरेट

Fri, 19 Aug 2022 09:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवदासपुर स्थित एक गोदाम बरामद हुई विदेशी सिगरेट की खेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में डीआरआई को तीन महीने बाद सफलता मिली है।
विज्ञापन
पकड़ी गई विदेशी सिगरेट की खेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी सिगरेट की तस्करी के आरोप में डीआरआई की वाराणसी इकाई ने भदोही निवासी राजकुमार सिंह को जेल भेज दिया है। इसी साल मई 2022 में शिवदासपुर स्थित एक गोदाम से करीब सात करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की गई थी।

विज्ञापन


मूल रूप से भदोही निवासी राजकुमार सिंह वर्तमान समय में धूपचंडी क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहता था। 19 मई को ही डीआरआई की टीम ने छापेमारी कर शिवदासपुर स्थित गोदाम से सिगरेट को बरामद किया था। इसके बाद से ही आरोपी राजकुमार सिंह की तलाश डीआरआई की टीम कर रही थी। वह अपना बयान दर्ज कराने भी नहीं आ रहा था।

अब सम्मन जारी होने के बाद बीते 16 अगस्त को वह बयान देने आया तो उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पूछताछ में राजकुमार ने पुलिस को बताया था कि विदेशी सिगरेट की खेप को वाराणसी से नई दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई आदि शहरों में भेजे जाने की तैयारी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें