बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र के मालवीय हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को एक घंटा योग, जीवन भर का स्वास्थ्य विषय पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का आयोजन किया गया। विशेष योग सत्र स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय पर हुआ। इसमें समाज के सभी वर्गों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संतुलित और सक्रिय जीवनशैली अपनाने की बात कही गई। कार्यक्रम का समन्वयन और संचालन डॉ. योगेश कुमार भट्ट और डॉ. गीता भट्ट ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत कई योगासनों, प्राणायाम का अभ्यास कराया। ब्यूरो