रग्बी और साइकिलिंग को प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल कर लिया गया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल ने खेलों की समय सारिणी जारी कर दी है। वाराणसी में फुटबॉल 30 अगस्त से तीन सितंबर तक और वुशू 23 से 26 सितंबर तक प्रादेशिक प्रतियोगिता खेली जाएगी।