फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: गाली-गलौज करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Thu, 05 Dec 2019 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के तिलौली कला गांव के नई बस्ती में बुधवार की रात गाली गलौज करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें गंभीर रूप से घायल तनगू(40) पुत्र दादे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


करमा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि तिलौली कला निवासी तनगू शराब पीता था। बुधवार की शाम तनगू नशे में आस-पास के लोगों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान गांव के पप्पू से उसका विवाद हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया।

रात आठ बजे तनगू, पप्पू के घर पर चढ़कर फिर से गाली-गलौज करने लगा। इस पर पप्पू और उसके भाई भूपेंद्र भी गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों में लाठी डंडे से मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान तनगू(40) के सिर में गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायला अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करके डाक्टर ने जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करमा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता जनार्दन की तहरीर पर पप्पू मुसहर, भूपेंद्र मुसहर और बुल्लू मुसहर पुत्रगण सुकालू मुसहर के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें