फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराने ले जा रहे परिवार की कार ट्रक से टकराई, महिला की हुई मौत, पांच घायल

Thu, 30 Jan 2020 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ में बुधवार रात में एक कार, ट्रक से टकरा गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पूर्वी छोर पर बुधवार की रात 1 बजे सड़क के किनारे खड़े ट्रक में मारुति कार जा टकराई। इस घटना में अगली सीट पर बैठी महिला की मौत मौके पर ही हो गई जबकि उसके पति समय पांच लोग घायल हो गए।

रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव(38) और उनकी पत्नी को बीमारी की हालत में जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होते देख महिला को डॉक्टरों ने पीजीआई ले जाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के लोग उसे पीजीआई ले जा रहे थे। पूर्व प्रधान अपनी अल्टो कार से अपनी कार से पत्नी रेनू(32) बेटा अमन(12) और बेटी अंशिका(8) सास कलावती(60) और साले रामू को लेकर मुहम्मदाबाद के लिए चले। मुहम्मदाबाद से इन लोगों को स्कॉर्पियो कार से लखनऊ जाना था।

पूर्व प्रधान राजेश खुद कार चला रहे थे, अगली सीट पर उनके बाईं तरफ पत्नी रेनू बैठी थी। बाकी लोग पीछे की सीट पर बैठे थे। कार जब खुरहट बाजार के पूर्वी छोर पर पहुंची तो सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला बड़ा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में जा भिड़ा।
विज्ञापन

इस इस घटना में इस घटना में अगली सीट पर बैठी रेनू की मौके पर ही मौत हो गई । टक्कर की आवाज सुनकर पास में ही किराए के मकान में रहने वाले पूर्व पुलिस चौकी के सिपाही संतोष पटेल की नींद खुल गई। सिपाही ने आनन फानन शोर मचाकर आसपास के लोगों को तथा 108 नंबर एंबुलेंस को बुलाया। चौकी पुलिस और आस पास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मृतका का शव जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में सभी घायलों को आजमगढ़ स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें