फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मदरसे में अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, तेज आवाज से सहमे लोग; एक की मौत

Wed, 01 Apr 2026 12:08 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। मदरसे में शादी के दौरान अनियंत्रित लिफ्ट नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
इसी मदरसे की लिफ्ट से गिरकर आसिब आदिल की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तिलभांडेश्वर स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में मंगलवार की अपराह्न लिफ्ट गिरने से आसिब आदिल (22) की मौत हो गई। वहीं, हसनैन रजा (20) वर्ष घायल हो गया। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मदरसे में शादी समारोह चल रहा था। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
रेवड़ी तालाब स्थित चार मंजिला मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में शादी की रस्में चल रही थीं। समारोह में शामिल मदनपुरा निवासी आसिब आदिल और हसनैन रजा दोनों लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट अनियंत्रित होकर तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। 

लिफ्ट के अंदर फंसे हसनैन और आसिब आदिल को लोगों ने तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान आसिब आदिल की मौत हो गई। वहीं, हसनैन के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। भेलूपुर पुलिस ने आसिब आदिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि अचानक लिफ्ट गिरने से यह हादसा हुआ। प्रथम दृष्ट्यता यह सामने आया कि लिफ्ट की स्प्रिंग टूटने से यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में बोले एमपी के सीएम: विश्वनाथ मंदिर व महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट ओडीओपी के क्षेत्र में एक साथ बढ़ेंगे आगे

इसी मदरसे की लिफ्ट से गिरकर आसिब आदिल की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
मातम में बदलीं शादी की खुशियां, तेज आवाज से सहमे आसपास के लोग
मदनपुरा के रहने वाले आसिब आदिल की मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गईं। आदिल के परिजन शव देखते ही फफक पड़े। किसी तरह लोगों ने संभाला। हसनैन की हालत गंभीर बनी हुई है। मौजूद लोगों ने बताया कि हसनैन और आदिल दोनों दावत खाने के बाद नीचे उतर रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। 

तीन से छह माह पर कराएं जांच
लिफ्ट मरम्मत की एजेंसी संचालित करने वाले मो आरिफ ने बताया कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमित लिफ्ट की जांच करानी चाहिए। कमर्शियल का नियमित और घरेलू लिफ्ट की तीन से छह महीने में जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

पहले भी चुकी हैं घटनाएं
  • 28 अगस्त 2019 में कैंट थाना क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित अपार्टमेंट की लिफ्ट में बच्चे का सिर फंसने से मौत हाे गई थी।
  • 9 नवंबर 2024 में मंडुवाडीह स्थित विराट एमएस अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से दो महिला घायल हो गई। पीसीएस अधिकारी की पत्नी नलिनी सिंह और घरेलू सहायिका गीता देवी घायल हो गई थीं।
  • 2009 में कैंट स्टेशन पर लिफ्ट गिरने से दो यात्री घायल हो गए थे। फायर बिग्रेड ने दीवार तोड़कर बाहर निकाला था।
  • 2024 में चितईपुर स्थित निजी अस्पताल की लिफ्ट गिरने से एक बालक की मौत हो गई थी। हालांकि, परिजनों ने कहीं तहरीर नहीं दी थी। अस्पताल प्रबंधक ने समझौता करा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें