संक्रमित मिले तीनों लेखपाल राबर्ट्सगंज तहसील में तैनात हैं। लेखपालों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही तहसील को सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अगले 48 घंटे तक तहसील में कोई कामकाज नहीं होंगे। हालांकि महीने का दूसरा शनिवार पड़ने से 13 जून को अवकाश तो है ही, साथ ही अगले दिन 14 जून को रविवार भी है।
तीनों लेखपालों में से एक 31 वर्षीय लेखपाल का आवास विकास नगर में है। इसी तरह से 28 वर्षीय दूसरे लेखपाल का आवास मझगांव मिश्रा गांव और तीसरे 25 वर्षीय लेखपाल का आवास प्रभापुरम कालोनी में है। लेखपालों के आवास व उसके आसपास के इलाकों को भी सील कर बैरिकेडिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन जगहों पर फोर्स की तैनाती कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
सात वर्षीय बच्ची जो अपने माता-पिता के साथ पांच जून को यहां आई थी, उसके माता-पिता की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची के निवास स्थल नई बाजार को भी सील कर बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी चारों संक्रमित मरीजों को मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।