फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में छात्राओं संग फिर छेड़खानी और मारपीट, तीन छात्र और 10 अज्ञात पर मुकदमा

Sat, 03 Nov 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में दो छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब दोनों छात्राएं आईआईटी बीएचयू के अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार को किसी काम से बाहर गई थी। आईआईटी बीएचयू में विश्वकर्मा हॉस्टल में रहने वाले छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने बीएचयू के ही तीन छात्रों पर छेड़खानी, मारपीट और बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के छात्र पीयूष यादव ने लंका पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी दो महिला मित्रों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। आरोप लगाया कि वहां एलबीएस हॉस्टल के ही कुछ छात्रों ने महिला मित्रों पर छींटाकशी की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीयूष ने बताया कि यहां से किसी तरह जब वह आईआईटी बीएचयू परिसर में पहुंचे तो उन युवकों ने अपने दस अज्ञात साथियों के साथ पहले एक महिला मित्र के साथ दुर्व्यवहार किया। लंका पुलिस ने मामले में पीयूष की तहरीर पर बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल में रहने वाले आशीष कुमार सिंह, शुभम द्विवेदी, सचिन उन्याल और दस अज्ञात छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में प्रमुख चौराहों पर लगे हाईटेक कैमरे

बीएचयू परिसर के प्रमुख चौराहों पर अब हाईटेक कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसमें भारत कला भवन का वो चौराहा भी शामिल हैं, जहां 22सितंबर 2017 को छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी, जिसके विरोध में लाठीचार्ज तक हो गया था। इसके अलावा एमएमवी चौराहा, स्वतंतत्रा भवन चौराहे के साथ ही अन्य जगहों पर कैमरे लगाए गए हैं। 

परिसर में भारत कला भवन चौराहे के पास पिछले साल छेड़खानी और फिर उसके बाद भी कई ऐसी घटनाएं घटीं, जिस पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हुए थे। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने, हॉस्टल सहित अन्य जगहों पर कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया था।

हॉस्टल पर तो कैमरे लगाए गए थे लेकिन अभी भी भारतकला भवन सहित कुछ ऐसे चौराहे थे जहां कैमरे नहीं लग सके थे, इस वजह से घटनाओं के समय आरोपियों की पहचान करने सहित अन्य मामलों में असुविधा हो रही थी।

अब भारत कला भवन चौराहे पर हाईटेक कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा स्वतंत्रता भवन चौराहा, विश्वनाथ मंदिर चौराहे के पास कुछ जगहों पर नए कैमरे लगाए गए हैं तो कुछ जगहों पर संख्या बढ़ाई गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें