फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दूसरे दिन सिलाई, व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर और नगारिक शास्त्र की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों ने चार विषयों की परीक्षा दी। दूसरे दिन नागरिक शास्त्र, सिलाई, व्यावसायिक शिक्षा और कंप्यूटर की परीक्षा हुई। दूसरे दिन 577 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड परीक्षा का बृहस्पतिवार को दूसरा दिन था। इसमें पहले पाली में हाईस्कूल का कंप्यूटर का पेपर था। इसमें 1638 में से 1608 छात्रों ने 55 केंद्रों पर परीक्षा दी। इस पेपर में 30 छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में व्यावसायिक विषय की परीक्षा 38 केंद्रों पर हुई। इसमें 490 में से 467 छात्रों ने ही परीक्षा दी और 23 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल में 3 केंद्रों पर 9 छात्राओं ने परीक्षा दी एक अनुपस्थित रहा। वहीं इंटरमीडिएट में दूसरी पाली में नगारिक शास्त्र का पेपर हुआ। इसमें 10847 छात्रों में 10324 ने परीक्षा दी। इस पेपर में सर्वाधिक 523 ने परीक्षा छोड़ दी। बृहस्पतिवार को सचल दल में बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया, भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशियालाइन, यूपी कॉलेज और रानीमुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्राॅन्ग रूम और परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक भाेलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा भी सकुशल संपन्न हुई। कोई नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें