फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दूसरे दिन दो छात्रों को एक करोड़ का पैकेज, कंप्यूटर साइंस और मैथ टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईटी बीएचयू प्लेसमेंट : दो दिन में 210 कंपनियों की ओर से 648 स्टूडेंट्स को मिली नौकरी
विज्ञापन


- दूसरे दिन नहीं टूट सका पैकेज का रिकॉर्ड, 90 प्रतिशत के टारगेट की चिंता बढ़ी
- फोन पे, विंजो, सिटी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टेड, वॉलमार्ट, एस्ट्राजेनेका ने लिया इंटरव्यू

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे दिन 50 कंपनियों ने 216 छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर किया। सोमवार को दो छात्रों को एक करोड़ से ज्यादा का ऑफर मिला। हालांकि, पहले दिन गए 1.65 करोड़ रुपये के सबसे बेहतर पैकेज का रिकॉर्ड नहीं टूट सका और न ही सबसे 35 लाख के न्यूनतम पैकेज से भी नीचे किसी का गया है।
अब तक सर्वाधिक पैकेज पाने वाले सबसे ज्यादा छात्र कंप्यूटर साइंस ब्रांच से हैं। मैथमेटिक्स ब्रांच के छात्र दूसरे नंबर पर रहे। हालांकि, संस्थान की ओर से न तो इसकी संख्या बताई गई और न ही पैकेज की राशि। दो दिनों अब तक कुल 11 स्टूडेंट्स को एक करोड़ से ज्यादा के ऑफर मिल चुके हैं। आईआईटी बीएचयू में अब तक इंटर्नशिप, पीपीपी और प्लेसमेंट को मिलाकर कुल 210 कंपनियों की ओर से 648 छात्र-छात्राओं को ऑफर मिल चुके हैं। पीपीओ में ही तीन छात्रों का पैकेज एक करोड़ से ऊपर चला गया था। इसमें सर्वाधिक पैकेज 1.65 करोड़ रुपये का रहा।
विज्ञापन

-
दूसरे दिन इन कंपनियों ने चलाया ड्राइव
फोन पे, वी-गार्ड, क्लियरटैक्स, विंजो, पिरामल, सिटी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टेड, वॉलमार्ट, एस्ट्राजेनेका, सिमेंस, एसेंचर इंडिया, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, मेलोन, बिंज, डिस्कवरी, डच बैंक आदि कंपनियों ने सोमवार को प्लेसमेंट किया।
विज्ञापन

-

90 प्रतिशत का टारगेट पाना मुश्किल
आईआईटी बीएचयू ने प्लेसमेंट के आठ दिनों के अंदर 90 फीसदी प्लेसमेंट कराने का दावा किया है। लेकिन, सोमवार की दोपहर तक के आंकड़े संतोषजनक नहीं थे। अधिकारियों के मुताबिक आठ दिनों में 90 फीसदी का आंकड़ा हासिल कर पाना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि, देर शाम तक कंपनियों ने तेजी से छात्र और छात्राओं का चयन किया गया। उधर, सतीश धवन हॉस्टल पूरी तरह से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के ऑफिस में तब्दील हो चुका है। सभी कर्मचारियों का कार्यालय अगले आठ दिनों के लिए यहीं पर शिफ्ट हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें