फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के आधार पर आरक्षण मुनासिब नहीं

Wed, 28 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान सम्मत नहीं है।
विज्ञापन

 बिहार की एक चुनावी रैली में धर्म के आधार पर आरक्षण के सवाल पर पीएम मोदी ने भी वही कहा है मगर विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं।
श्री मिश्र बुधवार को बीएचयू में आयोजित एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होने के बाद मीडिया से मुखातिब थे।
 उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कहना था कि संसद में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दोनों ने ही धर्म के आधार पर आरक्षण का विरोध किया था।
 मगर पीएम के बयान को विपक्ष के  नेता तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं।
कलराज ने कहा कि एक संप्रदाय विशेष को आकर्षित करने के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग जान बूझकर किया जा रहा है। जम्मू के अलगाववादी नेता के ब्लैक डे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है। ऐसे कृत्यों पर प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

 राष्ट्रविरोधी हरकत में लिप्त लोगों के खिलाफ सरकार निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। श्री मिश्र ने काशी में साधु-संतों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को प्रशासन की बर्बरता करार दिया और कहा कि जो लोग उपद्रव में शामिल थे
विज्ञापन

 उन्हें दंडित करने के बजाय निरीह साधु-संतों पर पुलिस लाठी बरसा रही है और फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। उन्होंने संतों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें