फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 शिकायतों में से महज 16 का निस्तारण

Wed, 06 May 2015 02:28 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। तहसील दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर तहसील में बड़ा लालपुर में सफाई नहीं होने और पिसौर में कार्ड पर राशन नहीं मिलने की कई शिकायतें आई। राजातालाब तहसील पहुंचे डीएम प्रांजल यादव ने निर्देश दिया कि शिकायतों के गुणवत्ता की जांच एसडीएम करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से कहा कि प्रतिदिन 7 से 8 फरियादियों को फोन करें। उनसे शिकायतों के निस्तारण की संतुष्टि की जानकारी एकत्र करें। यदि इस दौरान कमियां आएं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। तहसील दिवस पर तीनों तहसील सदर, पिंडरा और राजातालाब में 360 शिकायतों में से 16 का निस्तारण मौके पर हुआ।
इस दौरान डीएम ने शिकायत पंजिका देखकर लंबित पड़े प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने की चेतावनी दी। सदर तहसील में पिसौर के प्रधान विजई राजभर ने बीते आठ माह से राशन न बंटने की शिकायत की।
विज्ञापन

 लोहता अलाउद्दीनपुर के सुरजन मौर्य ने ग्राम सभा की जमीन कब्जा मुक्त नहीं होने की शिकायत की। बड़ालालपुर के सतीश दीक्षित ने सफाई नहीं होने की शिकायत की। पिंडरा संवाददाता के अनुसार गड़खरा गांव के समाजवादी पेंशन सूची में नाथूपुर गांव के 38 लोगों का नाम जोड़ने और पैसा निकालने की शिकायत की।
इस मामले की जांच कराने का आश्वासन एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय ने दिया। तहसील सदर में 98, पिंडरा में 54 और राजातालाब में 208 शिकायतें आई। इनमें से सदर में 7, पिंडरा में 4 और राजातालाब में 5 शिकायतों का निबटारा हुआ। इस अवसर पर सीडीओ विशाख जी, डीआरडीए के परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें